March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या26मार्च24*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व,भारी भीड़ के साथ बाजे गाजे से निकाला गया जुलूस

अयोध्या26मार्च24*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व,भारी भीड़ के साथ बाजे गाजे से निकाला गया जुलूस

अब्दुल जब्बार

अयोध्या26मार्च24*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व,भारी भीड़ के साथ बाजे गाजे से निकाला गया जुलूस

वैदिक यज्ञ ,होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

भेलसर(अयोध्या)रुदौली नगर सहित संपूर्ण ग्रमीण क्षेत्र में एकता समता का पावन पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हर और अबीर गुलाल,रंगों की धूम रही है।
रुदौली नगर में श्री हनुमान किला मंदिर से होली का रंगारंग जुलूस बाजे गाजे,भागड़ा के साथ नगर भ्रमण पर निकला जिसका नेतृत्व व्यापारी एवं भाजपा नेता राजेश गुप्ता,पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष शतींद्र प्रकाश शास्त्री कर रहे थे।जुलूस में शामिल प्रमुख लोगो में देवेश कुमार अग्रवाल,वेद रतन मोहन,प्रेम हरि आर्य,राज किशोर सिंह,रवि कुमार वैश्य,आशीष वैश्य सभासद,श्याम बाबू गुप्ता,दुर्गेश श्रीवास्तव,गिरधारी लाल अग्रवाल,कैलाश चौरसिया,संजय अग्रवाल,विजय तिवारी,सुधीर बंसल,दीपक बंसल,सलिल प्रकाश,हरिनारायण अग्रवाल सहित हजारों लोग चल रहे थे।डी जे बैंड बाजा के साथ जुलूस घोसियाना,कटरा,नवाब बाजार,शेखाना,टेढ़ी बाजार,अकबरगंज,खतराना,सालार,मंगल बाजार,नयागंज,कोठी होते हुए समाप्त हुआ।इस अवसर पर कड़ी पुलिस व्यवस्था भी रही।
सोमवार को ही सायं 4 बजे नगर के प्राचीन देवकाली मंदिर में आर्य समाज रूद्रावली के संयोजन में वैदिक यज्ञ,होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने कहा कि आर्य समाज द्वारा नगर की प्राचीन परंपरा का निर्वहन कर यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है सभी लोग धन्यवाद के पात्र है उन्होंने क्षेत्र वासियों को होली को बधाई देते हुए कहा कि वैदिक सनातन परंपरा को स्थायित्व प्रदान करने के लिए समाज के सभी लोगो की जिम्मेदारी बनती है। इसके लिए युवा पीढ़ी को आगे बढ़ कर आना होगा।विधायक ने कहा कि होली का पर्व हमें परस्पर वैर विरोध बुलाकर एक दूसरे को गले मिलने का संदेश देता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे आर्य समाज के मंत्री शतीन्द्र प्रकाश शास्त्री ने कहा कि वैदिक काल से ही सभी पर्व फसलों पर आधारित रहे हैं होली पर जब नई फसल आती हैं तो सर्व प्रथम उसे अग्नि में समर्पित करते है यह पर्व अबीर,गुलाल फूल के रसों से खेला जाता रहा है होली हेमंत और बसंत ऋतु का योग है रोगों के निवारण के लिए यज्ञ किए जाते थे हमारे ऋषि मुनि,शक्ति उल्लास बढ़ाने के लिए सोमलता के रस का पान करते थे लेकिन आज लोग नशा कर पर्व को दूषित कर रहे है।अन्य वक्ताओं में राजेंद्र प्रसाद शास्त्री,श्याम बाबू गुप्ता,आशीष वैश्य सभासद,शिवराम यज्ञसैनी,अभय वैश्य शासकीय अधिवक्ता,विश्व नाथ तिवारी,गुलशन गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए।
वयोवृद्ध साहित्यकार सत्य देव गुप्त ने अपनी रचना पढ़ते हुए कहा कि जाने कितने लोग आए चले गए हम भी आए और चले जायेंगे।आर्य समाज के अध्यक्ष सुभाष चंद्र आर्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रमुख उपस्थित लोगो में सभासद महेश कश्यप,कमल चंद्र गुप्ता,वीरेंद्र राय,प्रेम हरि आर्य,राजेंद्र कौशल,शचींद्र देव आर्य,मणिकांत आर्य,अंगद कौशल,लल्लू कौशल,बृजेश कुमार धवन,राजकुमार गुप्ता,पंकज गुप्ता,अशोक कुमार कसौधन,हरि शंकर,कैलाश चौरसिया,रमेश विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।समाज सेवी डा0 निहाल रजा ने देवकाली मंदिर पहुंच कर सभी से गले मिलकर होली की बधाई दी।

Taza Khabar