अब्दुल जब्बार
अयोध्या25जून24*घर मे सो रही विवाहिता के साथ युवक ने किया दुराचार
पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा किया दर्ज
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के एक गांव में घर मे सो रही एक विवाहिता के साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है।
बताया जाता है कि बीती रात करीब 11 बजे नरौली गांव में एक विवाहिता अपने घर पर सो रही थी।उसी समय उधर से गुजर रहे एक युवक की नजर उस विवाहिता पर पड़ गयी और वह घर मे घुस कर उसके साथ दुराचार करने लगा।विवाहिता ने जब शोर मचाना शुरू किया तो वह धमकी देता हुआ फरार हो गया।पीड़िता ने मवई थाना पहुंच कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ग्राम नरौली के एक युवक के विरुद्ध धारा 376,452,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है।थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस दबिश दे रही है शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 मई 26 डीएम की अध्यक्षता में पूर्णिया में समीक्षा बैठक*
कानपुर नगर21मई26*शिवराजपुर छतरपुर रजबहे की पुलिया की उखड़ी आरसीसी रोड
कानपुर नगर21मई26*फैक्ट्रियों में श्रमिकों के शोषण पर अब बड़ी कार्रवाई तय, श्रमायुक्त का सख्त अल्टीमेटम*