अब्दुल जब्बार
अयोध्या25जनवरी24*रोजागाँव चीनी मिल का पटना के कृषक दल ने भ्रमण किया
भेलसर(अयोध्या)भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ में गन्ना एवं गुड़ उत्पादन तकनीक विषय पर ईख विकास पटना बिहार के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणथियों के दल के डॉक्टर ओमप्रकाश, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ द्वारा बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रोजागांव का भ्रमण किया।
चीनी मिल के विभागाध्यक्ष (गन्ना) हरदयाल सिंह ने चीनी मिल में भ्रमण दल को गन्ना पेराई से लेकर चीनी की पैकिंग तक की प्रसंस्करण प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा चीनी उत्पादन के दौरान चीनी मिल से निकलने वाले प्रेसमड के कृषि में उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। चीनी मिल के प्रबंधक (गन्ना) श्री विकास सिंह ने चीनी मिल द्वारा कृषकों को दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में कृषक दल को विस्तार पूर्वक बताया। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में विभागाध्यक्ष (गन्ना)हरदयाल सिंह, प्रबंधक (गन्ना) विकास सिंह ने प्रशिणर्थियो के दल का नेतृत्व कर रहे डॉ० ओमप्रकाश को मृदा स्वास्थ्य की बढ़ोतरी के लिए प्रेसमड की उपयोगिता तथा मृदा परीक्षण के द्वारा चीनी मिल के प्रॉसेस के बारे में बताया कि चीनी मिल कि क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों के खेत का स्वास्थ्य परीक्षण करा कर मृदा परीक्षण कार्ड दिया जाता है।श्री अशोक सिंह,जन सेवक गन्ना उद्योग विभाग, उपनिदेशक, कृषि भवन, पटना(बिहार) ने चीनी मिल के सभी अधिकारियों के सहयोग की भूरि भूरि प्रशंसा की।
More Stories
पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26* पूर्णिया में शराब माफियाओं का नया पैंतरा फेल: बिना नंबर की ब्रांड न्यू गाड़ी से 231 लीटर विदेशी शराब जब्त, जलालगढ़ में फिल्मी पीछा कर एक धराया
पूर्णिया 3 नवम्बर 2026 *पूर्णिया में छठ महापर्व की तैयारी तेज: DM अंशुल कुमार ने काझा कोठी छठ घाट का किया औचक निरीक्षण
लखनऊ 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*