अब्दुल जब्बार
अयोध्या22जून25*बाबाबाजार-इन्हौना मार्ग पर पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर बरसात से पहले काम पूरा करने का निर्देश
भेलसर(अयोध्या)रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने रविवार को बाबाबाजार-इन्हौना संपर्क मार्ग पर चल रहे पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य को देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को बरसात से पहले पुल का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया है।
यह मार्ग रूदौली विधानसभा को शुकुल बाजार, इन्हौना, अमेठी और जगदीशपुर से जोड़ता है। प्रतिदिन लाखों यात्रियों का इस मार्ग से आवागमन रहता है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात से पहले पुल का निर्माण पूरा नहीं होने पर आवागमन में गंभीर समस्याएं उत्पन्न होंगी।
स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर विधायक रामचंद्र यादव से संपर्क किया था। विधायक ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र लिखा। पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। क्षेत्र के लोगों ने विधायक द्वारा उनकी समस्या का समाधान करने के लिए आभार व्यक्त किया है।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*