अब्दुल जब्बार
अयोध्या22जून25*बाबाबाजार-इन्हौना मार्ग पर पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर बरसात से पहले काम पूरा करने का निर्देश
भेलसर(अयोध्या)रूदौली विधायक रामचंद्र यादव ने रविवार को बाबाबाजार-इन्हौना संपर्क मार्ग पर चल रहे पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य को देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को बरसात से पहले पुल का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया है।
यह मार्ग रूदौली विधानसभा को शुकुल बाजार, इन्हौना, अमेठी और जगदीशपुर से जोड़ता है। प्रतिदिन लाखों यात्रियों का इस मार्ग से आवागमन रहता है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात से पहले पुल का निर्माण पूरा नहीं होने पर आवागमन में गंभीर समस्याएं उत्पन्न होंगी।
स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर विधायक रामचंद्र यादव से संपर्क किया था। विधायक ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र लिखा। पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। क्षेत्र के लोगों ने विधायक द्वारा उनकी समस्या का समाधान करने के लिए आभार व्यक्त किया है।
More Stories
बाड़मेर24 अक्टूबर 26*के लाल को अमेरिका में 3 करोड़ का पैकेज हुआ ऑफर.*
इलहाबाद 24 अक्टूबर 26*उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में फांसी देने के लिए विख्यात जज रवि दिवाकर को अब साइड लाइन कर दिया गया है।
NEW DELHI 24 OCTOBER 2026* *TODAYS TOP NEWS* From Upaajtak