April 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २२ फरवरी २६ * दिल दहला देने वाली वारदात: झगड़े के बाद भांजे ने मामी और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा, बेड-बॉक्स में शव छुपाया

अयोध्या20फ़रवरी26*राहुल गाँधी को भाजपा नेता द्वारा गोली मारने किया धमकी दिए जाने के विरोध मे प्राथमिकी दर्ज करने किया मांग किया 

अयोध्या20फ़रवरी26*राहुल गाँधी को भाजपा नेता द्वारा गोली मारने किया धमकी दिए जाने के विरोध मे प्राथमिकी दर्ज करने किया मांग किया 

अयोध्या *कांग्रेस जनों ने राजस्थान के भाजपा नेता राज सिंह अमेरा नामक व्यक्ति के खिलाफ राहुल गांधी को गोली मारने की कथित धमकी दिए जाने के विरोध में नगर कोतवाल को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु कचेहरी के सामने प्रार्थना पत्र दिया।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस घटना को गंभीर, निंदनीय तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया।
इस संबंध में जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्रीय नेता को जान से मारने की धमकी देना आपराधिक कृत्य है और यह लोकतंत्र में असहमति की स्वस्थ परंपरा को चोट पहुंचाता है। उन्होंने प्रशासन से दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि इस प्रकार की धमकियां न केवल एक व्यक्ति बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को भयभीत करने का प्रयास हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस तरह की मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने अपने बयान में कहा कि राजनीतिक विद्वेष के चलते हिंसात्मक भाषा का प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को उदाहरणात्मक कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके। गांधी परिवार को धमकी देने वाला शायद यह भूल गया है कि गांधी परिवार का बलिदान का इतिहास रहा है।
विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से कोतवाल को प्रार्थना पत्र सौंपकर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कराना आवश्यक है। प्रशासन अगर यथाशीघ्र जिस पर कार्यवाही नहीं करेगा तो कांग्रेस जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विधि प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष जय प्रताप पाल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोकतांत्रिक माहौल में भय का वातावरण समाप्त हो और कानून का राज स्थापित रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट इंद्र प्रताप सिंह लल्ला, बृजेश रावत,एडवोकेट रामनाथ शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव,सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, शैलेंद्र रावत, अनिल सोनकर, एडवोकेट मोहम्मदनदीम आदि उपस्थित रहे।

Taza Khabar