कौशाम्बी 10 अप्रैल 2*कशिया पूर्व ग्राम में चौपाल लगाकर उपजिलाधिकारी ने सुनी ग्रामवासियों की समस्याएं*
*उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहूंचकर समस्या का तत्काल किया समाधान*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* उपजिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने शुक्रवार को गॉव की समस्या,गॉव में समाधान के अन्तर्गत विकास खण्ड मूरतगंज की ग्राम-कशिया पूर्व में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी ने ग्राम के लाभार्थियों,पेंशन,राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित कर दिया जाय। उन्होंने ग्रामवासियों से पूॅछा कि अध्यापक समय से विद्यालय आते हैं या नहीं, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता,ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य करते हैं कि नहीं,जिस पर ग्रामवासियो ने बताया कि अध्यापक विद्यालय समय से आते हैं एवं ठीक प्रकार से शिक्षण कार्य भी करते हैं। उनके द्वारा नजदीकी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। और ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराये एवं उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह व नायब तहसील दार कपिल मिश्रा मौके पर पहुंचकर दो जमीनी विवादों को तत्काल निस्तारण किया और हल्का क्षेत्र लेखपाल को निर्देशित किया इस मौके पर संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्रदेव वा मूरतगंज पुलिस चौकी प्रभारी कालिका प्रताप सिंह व कानून को सरफराज अहमद लेखपाल ज्ञानपाल,नरेंद्र सिंह,चंद्रभूषण यादव,जितेंद्र मालवीय,सतीश चंद्र, व वार्ड नंबर 19 दुर्गा भाभी नगर पार्षद प्रतिनिधि हसनैन मंसूरी व आलोक कुमार द्विवेदी सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*