मथुरा 10 अप्रैल 26* वृंदावन यमुना नदी केसी घाट पर एक नाव दुर्घटनाग्रस्त*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
(मथुरा )आज दिनांक 10.04.2026 समय लगभग दोपहर सवा तीन बजे बंसीवट और केसीघाट के बीच में यमुना नदी पर जहां पोंटून पुल है वहां पर एक नाव दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें लगभग 25 से 27 लोग बताए जा रहे हैं । एक्जेट नम्बर लोगो से बातचीत करके कंफर्म किया जा रहा है । अब तक की प्राप्त जानकारी से नाव पुल से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई है । अब तक 10 शव बरामद किये जा चुके है । फायर सर्विस की टीम, पुलिस की टीम, स्थानीय गोताखोर , नाविक बचाव कार्य में लगे है । एन0डी0आर0एफ0 और एस0डी0आर0एफ0 की टीमें राहत बचाव कार्य हेतु शीघ्र ही पहुंच रही है । स्थानीय पुलिस मौके पर है । मेडीकल टीमें भी मौके पर है जो लोग बचा लिये गये है उन्हे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है । जो लोग लापता है उनकी तलाश की जा रही है ।
*बाइट – पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, आगरा ।*

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*