अब्दुल जब्बार
अयोध्या02अप्रैल24*अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौधरी का पुरवा मोड़ से एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना पटरंगा पुलिस अपराधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रही थी तभी हाईवे चौकी प्रभारी पटरंगा धर्मेंद्र सिंह,कंस्टेबल राहुल सिंह सेंगर,अमरेश यादव के साथ उक्त स्थान पर पहुंच अभियुक्त महताब आलम पुत्र मुजीब निवासी कोपेपुर को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष पटरंगा ओम प्रकाश ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध 3/25आर्म्स एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
बांदा 1अगस्त 2026*लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया*
हाथरस1अगस्त26* सिक्कों की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़ ,35 लाख के सिक्कों से भरे 66 बोरे बरामद
बांदा 1 अगस्त 26*पशुपालन विभाग ने शुरू किया “पक्षी बचाओ अभियान”*