अयोध्या01अप्रैल24**डकैती की योजना बनाते समय 04 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार।
थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या
*डकैती की योजना बनाते समय 04 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार तथा नाजायज असलहा , कारतूस व अन्य सामान बरामद*
शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मादक पदार्थो व अवैध असलहो के रोकथाम, चौरी , लूट , नकबजनी जैसे जघन्य अपराधों के रोकथाम के क्रम में श्रीमान् पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के निर्देशन में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर व क्षेत्राधिकारी अयोध्या के निकट पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक को0 अयोध्या के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 01.04.2024 को फटिकशिला श्मशानघाट रेलवे व्रिज के नीचे पिलर के पास से अभियुक्तगण 1. तुलसीराम लोध पुत्र शिवनाथ लोध पता जालिम का पुरवा थाना जामो जनपद अमेठी 2. राकेश पुत्र बाबूलाल निवासी सरमे थाना जामो जनपद अमेठी 3. मेहीलाल पुत्र फेरई निवासी मनकापुर थाना मनकापुर जनपद गोंडा 4. दीनदयाल पुत्र जयराम निवासी मतवरिया थाना मोतीगंज जनपद गोंडा के पास से दो अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर, तीन अदद जिन्दा कारतूस 12 वोर, दो अदद प्लाश ,दो अदद पेचकश ,एक अदद बेल्चा (सब्बल) बरामद कर समय करीब 02.40 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी तथा अभियुक्त शिवम बाजपेई पुत्र अज्ञात थाना रामजन्म भूमि जनपद अयोध्या अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार मा0न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1.तुलसीराम लोध पुत्र शिवनाथ लोध पता जालिम का पुरवा थाना जामो जनपद अमेठी
2.राकेश पुत्र बाबूलाल निवासी सरमे थाना जामो जनपद अमेठी
3. मेहीलाल पुत्र फेरई निवासी मनकापुर थाना मनकापुर जनपद गोंडा
4. दीनदयाल पुत्र जयराम निवासी मतवरिया थाना मोतीगंज जनपद गोंडा
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0स0- 168/2024 धारा 399,402 आई0पी0सी0 व 3/25आर्म्स एक्ट थाना को0अयोध्या जनपद अयोध्या
बरामदगी—
01. दो अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर,
02. तीन अदद जिन्दा कारतूस 12 वोर,
03. दो अदद प्लाश ,दो अदद पेचकश ,एक अदद बेल्चा (सब्बल)
गिर0/बरामद करने वाली पुलिस टीम थाना को0 अयोध्या-
1. मनोज कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या
2. उ0नि0 विजयंत मिश्र चौकी प्रभारी नयाघाट थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या ।
3. उपनिरीक्षक मनोज कुमार थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या ।
4. HC सुनील कुमार तिवारी थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या ।
5. HC सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या ।
6. का0 ब्रह्म प्रकाश थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या ।
7. का0 पवन कुमार पाल थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या ।
8. कांस्टेबल शैलेस कुमार थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या ।

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*