अयोध्या 28/11/25*एनडीआरएफ ने आपदा से बचाव का डेमो दिया
भेलसर(अयोध्या)तहसील सभागार में शुक्रवार को एनडीआरएफ ने आपदा से बचाव का डेमो तहसील रुदौली बाढ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों, अधिवक्ताओं,तहसील कर्मियों को दिया।आपदा टीम ने स्वयं सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया।
तहसीलदार विजय गुप्ता ने बताया कि एनडीआरएफ टीम ने आपदा में जीवन रक्षा के सूत्र बताए।आपदा में अपने जीवन के साथ दूसरे के जीवन की रक्षा का प्रशिक्षण भी दिया।टीम में एनडीआरएफ के निरीक्षक दीपक मंडल कुलदीप सिंह, नवीन कुमार सिंह, मनोज माहातो, रजिंत कुमार ने विस्तार से चर्चा की।
इस मौके पर बार अध्यक्ष अजीमुद्दीन चौधरी,नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला,अधिवक्ता कमरुद्दीन अहमद,अमर सिंह यादव,मो फहीम खान,अजय यादव,ललित यादव,मो अकील,रियाज अंसारी आदि मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*