April 19, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 25सितम्बर*पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण किया गया

अयोध्या 25सितम्बर*पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण किया गया

अयोध्या 25सितम्बर*पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण किया गया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी मां भारती के सच्चे सपूत थे वह एक व्यक्ति मात्र नहीं बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे वह गुदड़ी के लाल थे विषम परिस्थितियों में पले बढ़े अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे व्यक्तिगत जीवन की चिंता छोड़ उन्होंने संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया उक्त विचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर निगम अयोध्या द्वारा निर्मित पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह नगर निगम में आयोजित गोष्ठी एवं अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित जन सामान्य एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं निगम के पार्षद गण को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे श्री सिंह ने कहा कि अंतोदय एकात्म मानव दर्शन दीनदयाल उपाध्याय जी की अद्भुत देन है उनके विचार और चिंतन के बल पर ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी मां है और पार्टी के कार्यकर्ता पुत्र के रूप में पार्टी की सेवा करते हैं नगर निगम अयोध्या के महापौर श्री ऋषिकेश उपाध्याय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित कांस्य प्रतिमा अनावरण गोष्ठी मैं उपस्थित मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक महामानव थे जिनमें अद्भुत संगठन क्षमता भी थी उन्हें विचारों की गहराई भी थी साम्यवाद पूंजीवाद के बीच उन्होंने एकात्म मानववाद का चिंतन दिया जो संपूर्ण मानव जाति के कल्याण की चिंता बिना भेदभाव की करती है उनके विचार में अंतोदय के मंत्र थे जिसके बिना कोई विकास अधूरा है पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के संघर्ष में जीवन को प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि भारत माता की कोख से अनेकों महापुरुषों ने जन्म लिया जिनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय भी एक थे प्रखर राष्ट्रवादी एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा को अपनाते दिए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और विश्व स्तर पर भारत विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है लोकसभा अयोध्या के माननीय सांसद श्री लल्लू सिंह जी ने अपने उद्बोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के त्याग सेवा और उनके विचारों सिद्धांतों की विस्तार पूर्वक चर्चा की और पंडित जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना के लिए नगर निगम अयोध्या के महापौर श्री ऋषिकेश उपाध्याय सहित सभी पार्षद गण एवं नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की प्रशंसा की और कहां कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए यह ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कार्य किया गया है इसके लिए मैं नगर निगम परिवार की मुक्त कंठ से प्रशंसा करता हूं आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पंडित जी के विचारों से प्रभावित होकर समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए मजबूती से कार्य करेंगे महानगर भाजपा के अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्र ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों उपस्थित आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आवाहन करते हुए कहा कि पंडित जी के विचारों को आत्मसात कर पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से हम सबको काम करना है जिससे आने वाले समय में उत्तर प्रदेश सहित लंबे समय तक पार्टी प्रदेश और देश की सेवा करती रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह नगर निगम परिसर पर निर्मित पार्क पर स्थापित की गई कांस्य प्रतिमा का अनावरण अपने कर कमलों से किया तत्पश्चात पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरणीय संदेश दिया इसके बाद नगर निगम के हाल में गोष्ठी एवं अनावरण समारोह मैं प्रधानमंत्री आवास योजना के विनीता सहित पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी देकर सम्मानित किया पीएम सुनिधि योजना अंतर्गत श्रीमती कुसुम सहित 10 लाभार्थियों को 10 10 हजार रुपए का अनुदान प्रदान किया कोविड-19 की अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता का उत्तम कार्य करने वाले श्री हनुमान गुप्ता आनंद कुमार चौधरी श्रीमती शांति श्री फूलचंद श्री लल्ली देवी सहित 13 सफाई कर्मचारियों को साल और प्रमाण पत्र देकर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सम्मानित किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा अनावरण एवं गोष्टी तथा समारोह के अवसर पर श्री लल्लू सिंह सांसद श्रीमती शोभा सिंह विधायक बीकापुर अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री आलोक सिंह रोहित श्री अभिषेक मिश्र अध्यक्ष महानगर भाजपा श्री संजीव सिंह अध्यक्ष जिला भाजपा श्री अवधेश पांडे उर्फ बादल पांडे पूर्व अध्यक्ष जिला भाजपा, भाजपा जिला प्रभारी श्री पद्म सेन चौधरी श्री बृजेंद्र सिंह उपसभापति नगर निगम अयोध्या श्रीमती अशोका द्विवेदी पार्षद दल नेता भाजपा अयोध्या के महंत हनुमानगढ़ी श्री राजू दास जी श्री परमानंद मिश्र महामंत्री महानगर भाजपा की गरिमामय उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री अवधेश पांडे उर्फ बादल पांडे पूर्व अध्यक्ष जिला भाजपा अयोध्या ने किया नगर निगम के अपर नगर आयुक्त श्री सच्चिदानंद सिंह अपर नगर आयुक्त श्री शशि भूषण राय डॉक्टर अंकिता शुक्ला सहायक नगर आयुक्त जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम अयोध्या श्री चंद्र पाल मौर्य अवर अभियंता निर्माण कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान रहा सादर प्रेषित रामकिशोर यादव जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम अयोध्या

About The Author

Taza Khabar