June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 16 अगस्त *एक शाम शहीदों के नाम का हुआ भव्य आयोजन एवं 50 रिटायर्ड फौजी को किया सम्मानित* 

अयोध्या 16 अगस्त *एक शाम शहीदों के नाम का हुआ भव्य आयोजन एवं 50 रिटायर्ड फौजी को किया सम्मानित* 

अयोध्या 16 अगस्त *एक शाम शहीदों के नाम का हुआ भव्य आयोजन एवं 50 रिटायर्ड फौजी को किया सम्मानित*

 

गोसाईगंज अयोध्या। नगर में  अपना दल एस के नेता प्रमोद सिंह के द्वारा रविवार की शाम 5 बजे एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जो नगर के रामबली नेशनल इंटर कॉलेज के पटेल हाल में आयोजित हुआ। जिसमें अपना दल के नेता प्रमोद सिंह ने 50 रिटायर्ड फौजी व शहीद के परिवार को सम्मानित किया गया। एवं देश की सुरक्षा करते शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम सरवन सुल्तानपुरी और उनके ग्रुप के द्वारा एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीतों तथा खूबसूरत झांकी का कार्यक्रम हुआ। वही कार्यक्रम में सांस्कृति नृत्य व देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। गोसाईगंज नगर में पहली बार शहीदों की याद में यह कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसकी लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा किया। इस आयोजन में अपना दल एस के नेता प्रमोद सिंह तथा उनकी पत्नी शहीद परिवारों से आए माताएं तथा उनके पिता को माला तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया जिसमें रागिनी तिवारी, दंपत्ति वर्मा, रुकमणी देवी, निरंकार सिंह, अशोक सिंह मैहर, राधेश्याम तिवारी, बुधराम यादव, अमीना बेगम, निरंकार सिंह अशोक सिंह रेवरी आदि तथा इसी के साथ 50 रिटायर फौजी को भी सम्मानित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अपना दल उत्तर प्रदेश के जिला महासचिव रणविजय पटेल रामसूरत मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष गौतम पटेल, जिला अध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा, उपाध्यक्ष बंसराज पटेल, प्रदेश कार्यसमिति राजेंद्र पटेल, रामबली नेशनल इंटर कॉलेज के अध्यक्ष जगदीश जायसवाल, समाजसेवी हनुमान सोनी, अभिषेक सिंह सोनू, हिमांशु गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, अनुज गुप्ता, गुड्डू जायसवाल, हर्षित जुनैद खान, शाहबाज अंसारी, अभय शर्मा, विनीत जी, श्रीनाथ जी ट्रेडर्स सूरज गुप्ता संहित कई अतिथि व क्षेत्र के सभी पत्रकार टीम व सेकड़ो की संख्या में महिलाए व युवा उपस्थित रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.