अयोध्या 02जनवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग
अयोध्या.
सिजेरियन प्रसव में अयोध्या प्रदेश में पांचवे स्थान पर, उत्तर प्रदेश शासन में स्वास्थ्य विभाग में सिजेरियन प्रसव का मंत्रा ऐप में अपलोड किए गए आंकड़ों के आधार के मूल्यांकन के आधार पर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान के मार्गदर्शन में सभी 5 एफ आर यू में कराए गए सिजेरियन प्रसव में अयोध्या जिला प्रदेश में पांचवे स्थान पर है।
[02/01, 5:49 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या.
थाना रौनाही क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।
हत्या के आरोप में मृतक के दो दोस्त गिरफ्तार किए गए।
मृतक की पहचान शुभम रावत के रूप में हुई, जो खानपुर गांव, थाना खंडासा का निवासी था।
आरोपी अंकुर पांडे ने शुभम की शादी की फोटो उसकी पुरानी प्रेमिका को भेजी थी।
फोटो भेजने से प्रेमिका नाराज हुई और शुभम से अलग हो गई, जिससे विवाद बढ़ा।
दूसरे आरोपी गिरीश रावत से भी शुभम का पूर्व में विवाद चल रहा था।
26 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने फोन कर शुभम को बुलाया और शराब पिलाई।
बाँके से सिर पर वार कर हत्या की गई और शव को सरयू नदी में फेंक दिया गया।
पहले घटना को डूबने का मामला बताया गया, लेकिन कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया।
[02/01, 5:49 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या.
आंगनबाड़ी केन्द्रो में 14 जनवरी तक अवकाश, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के अनुसार आंगनबाडी केन्द्रों के 03-06 आयु वर्ग के बच्चों हेतु पूर्व में दिनांक 01.01.2026 तक अवकाश घोषित किया गया था, जिसे मौसम की प्रतिकूलता को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 14.01.2026 तक विस्तारित किया गया है।
[02/01, 5:58 pm] +91 87380 48060: प्रेस विज्ञप्ति
अयोध्या.
मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या ने बताया कि माह जनवरी 2026 के प्रथम शनिवार दिनांक 03 जनवरी 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाने का कार्यक्रम निर्गत किया गया था, किन्तु *दिनांक 03.01.2026 को मो0 हजरत अली का जन्म दिवस होने के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित है इसलिए जनपद अयोध्या की समस्त तहसीलों में दिनांक 03.01.2026 (माह के प्रथम शनिवार) के स्थान पर दिनांक 05.01.2026 (सोमवार) को तहसील सोहावल में जिलाधिकारी,* तहसील मिल्कीपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व तहसील रूदौली में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा।
———-
[02/01, 5:58 pm] +91 87380 48060: अटल सरकार ने पेश किया था सुशासन का मॉडल : शाही
-जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सुशासन सम्मेलन का आयोजन
अयोध्या। प्रधानमंत्री रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के सामने सुशासन का जो मॉडल पेश किया था, उसे वर्तमान सरकार और बेहतर ढंग से लागू कर रही है। यह कहना था प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही का। वह नगर निगम के तिलक हाल में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर संचालित कार्यक्रमों की कड़ी में आयोजित सुशासन सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पोखरण परीक्षण, स्वर्ण चतुर्भुज योजना जैसी उपलब्धियां अटल सरकार के सुशासन की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का जो सिलसिला शुरू किया था, वह मोदी सरकार में पूरी तरह आकर ले चुका है। उन्होंने भाजपा नेताओ एवं कार्यकर्ताओं से अटल बिहारी वाजपेई की भावनाओं को आत्मसात कर गरीबों एवं वंचितों की सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
सम्मेलन का प्रस्तावना महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रखा। संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार त्रिपाठी ने किया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां की चर्चा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नगर निगम के उपसभापति राजेश गौड़, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष परमानंद मिश्र, सुशील मिश्र बब्लू, अभय सिंह, शक्ति सिंह, राधारमण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर एवं हेमंत जायसवाल, गौरव सिंह गोलू, अंशुमान मित्तल, अरविंद सिंह, कांशीराम रावत, विशाल सिंह बाबा, पार्षद अनिल सिंह, अनुज दास, बृजेंद्र सिंह, जयनारायण सिंह रिंकू, धर्मेंद्र मिश्र, रिशु पांडे, बृजेंद्र सिंह आदि ने हिस्सा लिया।
[02/01, 5:58 pm] +91 87380 48060: *प्रेसनोट*
*अयोध्या।*
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ अयोध्या ने बताया कि उ0प्र0 शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ एवं उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ लखनऊ द्वारा पूर्व से जनपद वक्फ के मुतवल्ली/प्रशासक/कोर्डिनेटर नामित करते हुये वक्फ सम्पत्तियों का विवरण पोर्टल पर फीड कराने हेतु उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा मुतवल्लियों में आजम कादरी (मुतवल्ली/प्रशासक),एस० सुल्तान अशरफ (मुतवल्ली/प्रशासक), मो0शाहिद (मुतवल्ली/प्रशासक), मो0आरिफ (मुतवल्ली/प्रशासक व मो0शमीम (मुतवल्ली/प्रशासक को नामित किया गया है। उ0प्र0 शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा शुजाअत हुसैन (वसीम)(मुतवल्ली/प्रशासक) को नामित किया गया है।वक्फ सम्पत्तियों का विवरण UMEED पोर्टल पर फीड कराये जाने के सम्बन्ध में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित की गयी है जिसमें वक्फ निरीक्षक (9917732112) एवं कनिष्ठ सहायक (9670080988) को डेस्क प्रभारी नामित किया गया है।बोर्ड द्वारा नियुक्त मुतवल्ली/कोऑर्डिनेटरों को निर्देशित किया है कि बोर्ड के निर्देशानुसार वक्फ सम्पत्तियों का सम्पूर्ण विवरण पोर्टल पर निर्धारित समयावधि के के अन्दर फीड कराना सुनिश्चित करें तथा प्रगति से प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
[02/01, 6:56 pm] +91 87380 48060: अयोध्या:थाना रौनाही क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया।एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।हत्या के आरोप में मृतक के दो दोस्त गिरफ्तार किए गए।
मृतक की पहचान शुभम रावत के रूप में हुई, जो खानपुर गांव, थाना खंडासा का निवासी था।आरोपी अंकुर पांडे ने शुभम की शादी की फोटो उसकी पुरानी प्रेमिका को भेजी थी।फोटो भेजने से प्रेमिका नाराज हुई और शुभम से अलग हो गई, जिससे विवाद बढ़ा।दूसरे आरोपी गिरीश रावत से भी शुभम का पूर्व में विवाद चल रहा था।26 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने फोन कर शुभम को बुलाया और शराब पिलाई।बाँके से सिर पर वार कर हत्या की गई और शव को सरयू नदी में फेंक दिया गया।पहले घटना को डूबने का मामला बताया गया, लेकिन कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया।

More Stories
मथुरा 10 अप्रैल 26*थाना राया पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को16 बोतल अवैध शराब हरियाणा मार्का सहित किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*उप जिलाधिकारी द्वारा मामले को लिया गया तत्काल संज्ञान
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 ज्वेलरी शॉप में सुरक्षा व्यवस्था की जांच : पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई