*बड़ी खबर*
अमेरिका04फरवरी25*अमेरिका में 7.25 लाख भारतीय प्रवासियों पर संकट ! ट्रंप ने सेना के विमान से वापस भेजना शुरू किया*
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति की गद्दी पर बैठे हुए डोनाल्ड ट्रंप को अभी 30 दिन भी नहीं हुए हैं, अमेरिका में अनधिकृत अप्रवासियों का मुद्दा गरमाने लगा है। ट्रंप अनधिकृत अप्रवासियों को देश से बाहर निकलाने में जुट गए हैं। अनधिकृत अप्रवासियों को अक्सर *’बिना दस्तावेज वाले’* या *’अवैध अप्रवासी’* कहा जाता है। ट्रंप की डिपोर्टेशन नीति के जद में अब अवैध *भारतीय प्रवासी भी आ चुके हैं।* रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के तहत, *एक सैन्य विमान करीब 205 भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना भी हो चुका है।* यह कदम अमेरिका में अवैध अप्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई के तहत उठाया गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार सोमवार को एक सी-17 सैन्य विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिका से रवाना हुआ है, विमान भारत पहुंचने में कम से कम 24 घंटे का समय लेगा।
[04/02, 1:07 pm] +91 70077 55231: *अपडेट*
डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही ऐलान किया था कि वे अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़े निर्वासन अभियान को अंजाम देंगे। 18,000 भारतीय नागरिकों को प्राथमिकता से निर्वासित करने की सूची में डाला गया है। प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 7.25 लाख (725,000) अवैध भारतीय प्रवासी रह रहे हैं। इस मामले में भारत, मैक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद तीसरे स्थान पर है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
New Delhi27Sep(Sunday)*Vedic Ritu/* Varsha*Drik Ritu* Sharad (Autumn)पक्ष Krishnapaksh(Purnimanta calendar)*Vikram Samvat – 2083* *Month* : Ashvina 1*TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली 27 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 27 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*