अब्दुल जब्बार
अयोध्या09फरवरी24*खण्ड विकास अधिकारी ने मवई गांव में हो रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण
भेलसर(अयोध्या)खण्ड विकास अधिकारी मवई अनुपम वर्मा ने शुक्रवार को मवई गांव में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।मवई गांव में बन रहे नाला निर्माण,नाली निर्माण,इंटरलाकिंग,आर आर सी सेंटर का निरीक्षण किया।गुड़वत्ता पूर्वक हो रहे निर्माण को देखकर बी डी ओ ने पंचायत सचिव अंकुर यादव की प्रशंसा भी की।बी डी ओ अनुपम वर्मा ने गांव में गौशाला खोलने के लिये भूमि का भी निरीक्षण किया।खण्ड विकास अधिकारी अनुपम वर्मा ने बताया कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिये अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है।उनका प्रयास रहेगा कि प्रति दिन किसी न किसी गांव पहुंच कर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें।इस अवसर पर ए डी ओ पंचायत अजय तिवारी के अलावा पंचायत सचिव अंकुर यादव उपस्थित थे।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश