अब्दुल जब्बार
अयोध्या09फरवरी24*आगामी त्यौहारों को लेकर मवई पुलिस एलर्ट
जुमा की नमाज को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष ने किया भ्रमण
भेलसर(अयोध्या)आने वाले हिन्दू मुस्लिम के धार्मिक पर्व तथा जुमा की नमाज को सकुशल, शांति एवं सदभावना पूर्वक सम्पन्न कराने की मंशा से थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में स्थित मस्जिदों का भ्रमण किया।और मुस्लिम सम्प्रदाय के धर्म गुरुओं एवं मस्जिद के इमामों से मुलाकात कर उनसे अमन चैन,भाईचारा व सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिये अनुरोध किया।उन्होंने बताया कि क्षेत्र मे कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ करने के उद्देश्य से एहतियात के तौर पर ऐसे उपाय किये जा रहे हैं।जिससे सभी सम्प्रदाय के नागरिकों में पूर्ववत सुरक्षा का आभास बना रहे।थानाध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया कि सभी धर्मगुरुओं ने भेंट के दौरान पुलिस प्रशासन को सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया।थानाध्यक्ष ने जामा मस्जिद मवई, नेवरा,हुनहुना,बरतरा, मोहम्मदपुर,नरौली,बैहारी,भैंसौली आदि मस्जिदों का भ्रमण किया।इस दौरान हेड कांस्टेबल फारूक खाँ, सिपाही राम आश्रय यादव आदि शामिल थे।
More Stories
पूर्णिया बिहार20सितंबर26* मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का सेवा संकल्प, रक्तदान कर बचाई जिंदगियां*
महोबा 20 सितंबर 26*स्कूल में समय से नहीं पहुंच रहे शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
मथुरा 20 सितंबर 26*थाना जैत पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*