अबोहर 20 अप्रैल* लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को रिमांड के बाद जेल भेजा
संवाददाता – अबोहर से क्राइम रिपोर्टर सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर, 20 अप्रैल* नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई मनजीत सिंह, एएसआई सुखमंदिर सिंह ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों गुरजोत सिंह उर्फ जोती बराड़ पुत्र अमरिंद्र सिंह वासी बुर्जमुहार व मनप्रीत सिंह उर्फ काकू पुत्र हरपाल सिंह वासी गली नं.1 चंडीगढ़ मोहल्ला को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई मनजीत सिंह, एएसआई सुखमंदिर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी हनुमानगढ़ बाईपास गंगानगर बाईपास की तरफ जा रहे थे कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में बाईक पर आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उनसे पूछताछ की गई तो मोटरसाईकिल के दस्तावेजों व मोबाईल के बारे में पूछा गया तो वह नहीं बता पाए। आरोपियों से चोरी का मोटरसाईकिल व मोबाईल बरामद किया। आरोपियों की पहचान गुरजोत सिंह उर्फ जोती बराड़ पुत्र अमरिंद्र सिंह वासी बुर्जमुहार व मनप्रीत सिंह उर्फ काकू पुत्र हरपाल सिंह वासी गली नं.1 चंडीगढ़ मोहल्ला के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना मुकदमा नं. 44, 17.04.2023 382, 34आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम