अबोहर 19 अप्रैल* डॉ. मिलखराज के साथ लूटपाट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता – अबोहर से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर 19 अप्रैल* डॉ. मिलखराज के साथ लूटपाट करने वाले 5 आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर। फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी संजीव तरमाला, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी मनजीत सिंह, हैडकांस्टेबल सुनील कुमार, एएसआई लेखराज व अन्य पुलिस पार्टी ने डॉ. मिलखराज पुत्र सुंदरराम वासी गिदड़ांवाली के साथ लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं. 46, 17.04.2023 भांदस की धारा 395, 324, 323 आईपीसी के तहत संदीप सिंह पुत्र नत्थूराम, लवजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ खाडकू पुत्र बाग सिंह वासी पन्नीवाला माहला, गुरलाल सिंह उर्फ लाली पुत्र गुरविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ राजू वासी तूतवाला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे लूटी हुई नगदी व मोपड़ भी बरामद की है। आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी संजीव तरमाला ने बताया कि रिमांड के दौरान इनसे पूछताछ की जायेगी पता लगाया जायेगा कि पहले कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

More Stories
बिहार5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बिहार प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
शामली5अगस्त26*शामली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1 लाख का इनामी बदमाश फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*