हिसार14मार्च25*हिसार एयरपोर्ट को उड़ान संचालन का लाइसेंस मिला*
हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से उड़ान संचालन की मंजूरी मिल गई है। पहली उड़ान 6 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के लिए रवाना होगी। प्रारंभ में, एलायंस एयर के सहयोग से दिल्ली, अयोध्या, जम्मू, जयपुर और अहमदाबाद के लिए साप्ताहिक उड़ानें शुरू की जाएंगी।
DGCA की टीम द्वारा निरीक्षण के बाद लाइसेंस जारी किया गया। इस एयरपोर्ट के संचालन से हरियाणा में हवाई सेवाओं का विस्तार होगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

More Stories
कोलकाता13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कोलकाता की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सुलतानपुर13.05.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 01 नफ़र अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा 13जून 26*तिंदवारी के बेंदा खदान में NGT नियमों की उड़ी धज्जियां, प्रतिबंधित हैवी पोकलैंड से यमुना का सीना छलनी