दिल्ली14मार्च2025*होली एवं जुम्मे की नमाज के मध्य नजर लगाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान।
दिल्ली से ब्यूरो प्रमुख पदम् सिंह की खास खबर यूपीआजतक
दिल्ली*सहायक यातायात पुलिस निरीक्षक श्री गणेश कुमार जी के निर्देशन में भारी भरकम टीम के साथ थाना बाड़ा हिंदू राव और आजाद मार्केट चौक के बीच आज होली एवं जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सघन वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया। वाहन चेकिंग के दरमियान वहां चेकिंग की वजह से लोग इधर-उधर भागते नजर आए। दुपहिया वाहन स्वामी को हेलमेट एवं 50 किलोमीटर की गति से भी कम शहर में वाहन चलाने की सलाह देते हुए नजर आए, साथ ही फोर व्हीलर वाहनों को सीटबेल्ट लगाकर चलाने की सलाह दी। सहायक यातायात निरीक्षक ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत आज लोगों को यह महसूस नहीं होने दिया की पुलिस आपकी दुश्मन है। उन्होंने यह संदेश भी दिया कि पुलिस आपकी हितैषी है। आपकी सहायता के लिए ही हम लोग यह प्रयास करते हैं कि कम से कम दुर्घटनाएं हों। अगर आप इन सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे तो निश्चय ही कम से कम दुर्घटनाएं होगी और आप लोग सुरक्षित रहेंगे।
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
हरिद्वार16 अक्टूबर 26*अर्धकुंभ की तैयारियों पर संतों का मंथन, स्वामी गोपाल गिरि से मिले कालूराम जयपुरिया
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन