हारदोई25जून25गोपामऊ विधायक की बिजली विभाग को चेतावनीः पिहानी में बिजली समस्या का जल्द समाधान करें, नहीं तो धरने पर बैठूंगा
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक
हरदोई के गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम प्रकाश ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पिहानी क्षेत्र में बिजली की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।
विधायक ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने चिंता जताई कि ऐसी स्थिति में मीडिया में यह खबर चलेगी कि भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
श्याम प्रकाश ने कहा कि बिजली की समस्या से जनता परेशान है। इससे सरकार और उनकी छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने जनता से भी इस मुद्दे पर साथ आने की अपील की है। विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया पर शिकायत करने वाले लोगों को भी इस लड़ाई में शामिल होना चाहिए।

More Stories
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश
लखनऊ24अगस्त26*महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*