हरदोई8जून26* पुलिस को बड़ी सफलता अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 25 वाहन बरामद
हरदोई*जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 22 मोटरसाइकिलें, तीन स्कूटी, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शकील, वीरू और अरबी हसन के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह हरदोई के अलावा लखनऊ और उन्नाव समेत कई जनपदों में सक्रिय था। आरोपी सुनियोजित तरीके से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों की रेकी कर दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।जांच में यह भी पता चला कि गिरोह के सदस्य दूसरे जनपदों में किराए के कमरे लेकर रहते थे, जिससे उन पर आसानी से किसी का संदेह न हो। वाहन चोरी करने के बाद उनकी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा दी जाती थी या फिर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें दूसरे क्षेत्रों में खपाने का प्रयास किया जाता था।
*अवैध शस्त्र रखने और आबकारी अधिनियम से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं*
पुलिस ने बरामद वाहनों की जांच शुरू कर दी है ताकि उनके वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वाहन वापस सौंपे जा सकें। बरामदगी के आधार पर थाना कासिमपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनके खिलाफ पहले से चोरी, अवैध शस्त्र रखने और आबकारी अधिनियम से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।वाहन चोरी की घटनाओं के सफल खुलासे और बड़ी बरामदगी पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने वाली टीम की सराहना की है। उन्होंने टीम को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है। इस कार्रवाई को जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

More Stories
दिल्ली8जून2026*विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दिल्ली मंडल में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरदोई8जून26* रिश्ता ठुकराया तो बरसीं लाठियां,बहन की शादी से इनकार पर पिता-पुत्र को पीटकर लहूलुहान किया हरदोई
कोलकाता8जून2026*🔴बंगाल के लिए केंद्र ने किया बुलेट ट्रेन का एलान,*