हरदोई8जून26* रिश्ता ठुकराया तो बरसीं लाठियां,बहन की शादी से इनकार पर पिता-पुत्र को पीटकर लहूलुहान किया
हरदोई के साण्डी थाना क्षेत्र में एक परिवार को शादी का रिश्ता ठुकराना इतना भारी पड़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।बंजारन पुरवा गांव में बहन की शादी से इनकार करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोप है कि युवक इसरार गांव निवासी मोबीन की बहन से शादी करना चाहता था और दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी चल रही थी, लेकिन जब मोबीन को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने साफ कह दिया कि “इसरार का चाल-चलन ठीक नहीं है” और वह अपनी बहन की शादी वहां नहीं करेगा। बस यही बात आरोपी परिवार के दिल में ऐसी चुभी कि पुरानी रंजिश खूनी हमले में बदल गई।
पीड़ित मोबीन के मुताबिक रिश्ता टूटने के बाद आरोपी परिवार लगातार खुन्नस मानने लगा था। इतना ही नहीं, दूसरी जगह रिश्ते होने में भी अड़चनें डाली जा रही थीं। आरोप है कि रविवार शाम करीब वह गांव की दुकान पर गुटखा लेने गया था,तभी इकलाख,इसरार,पिता लतीफ और मां रुखसाना वहां पहुंच गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। शोर सुनकर जब उसके पिता ताज खान मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। आरोप है कि ताज खान को घेरकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने साण्डी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।वहीं गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।लोगों का कहना है कि अगर समय रहते मामला शांत न कराया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।थाना प्रभारी बसंत राम ने बताया कि शिकायत मिली है,पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*