हरदोई16जून26*मोहर्रम को लेकर पिहानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आज फ्लैग मार्च करेंगे एसपी अशोक कुमार मीणा
पिहानी (हरदोई)। मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कस्बे में सात मोहर्रम, नौ मोहर्रम तथा दसवीं मोहर्रम के जुलूसों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। प्रशासन की नजर विशेष रूप से अति संवेदनशील क्षेत्रों पर बनी हुई है।
पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा आज शाम करीब 6 बजे पिहानी पहुंचकर पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों एवं संवेदनशील इलाकों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा तथा लोगों को शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा।
मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां तेज कर दी हैं। जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की योजना बनाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने सभी धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं नगरवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की है। वहीं फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत किया जाएगा।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*