भागलपुर16जून2026*भागलपुर में बिहार शैली साउंड एसोसिएशन की बड़ी बैठक
🟨 सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन
🟦 सैकड़ों साउंड संचालकों की मौजूदगी में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
भागलपुर से शैलेंद्रकुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
भागलपुर से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। बिहार शैली साउंड एसोसिएशन, भागलपुर की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में जिले भर के सैकड़ों साउंड संचालकों ने भाग लिया।
भागलपुर के सिकंदरपुर स्थित तारणी मैरेज हॉल में दिनांक 16 जून 2026 को बिहार शैली साउंड एसोसिएशन, भागलपुर की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य दयानंद कुमार भारती ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा साउंड व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दयानंद कुमार भारती को अध्यक्ष, अमित गुप्ता एवं रत्नाकर झा को उपाध्यक्ष, मो. तैयफ को सचिव, जबकि मो. आशिफ एवं विकास कुमार को उप सचिव चुना गया।
इसके अलावा सुनीत राज को कोषाध्यक्ष, मो. प्रिंस एवं बबलू मंडल को उप कोषाध्यक्ष, चंदन कुमार और सोनू कुमार को मीडिया प्रभारी, मो. अजीम को अंकेक्षक तथा मो. जैनुल आबेदीन को सह अंकेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नेपाली कुमार और मुकेश कुमार को व्यवस्थापक बनाया गया।
बैठक में संगठन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साउंड संचालकों की उपस्थिति रही और सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
आउट्रो:
भागलपुर से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट, यूपीआजतक

More Stories
उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली1अगस्त जुलाई26* पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली1अगस्त26*लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है…