हरदोई13मार्च*खेल खेल में कुँए में गिरने से चार वर्षीय बालिका की मृत्यु*
*कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम हेमन खेड़ा में चार वर्षीय बालिका खेल खेल में कुआं में गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम हेमन खेड़ा मजरा हथौड़ा में रविवार की सांय वीरेंद्र कुमार की चार वर्षीय बालिका खेल रही थी, इसी दौरान गांव में स्थित कुआं में गिर गई, कुआं काफी गहरा था, जिसमें पानी था। ग्रामीणों ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना, इमरजेंसी एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड को दी। एंबुलेंस 108 के ईएमटी संदीप गुप्ता व चालक गया प्रसाद मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने अपने प्रयास से बालिका को कुआं से निकाल लिया। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कछौना लाया गया, जहां पर डॉक्टर शक्ति भूषण सिंह ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा एक मासूम बालिका को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। वह खेल खेल में सिस्टम की भेंट चढ़ गई। जबकि सरकार जल संरक्षण एवं संवर्धन के नाम पर ग्राम सभाओं में स्थित पुरानी कुआं का चिन्हीकरण कर जीर्णोद्धार व बाउंड्रीवाल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की पहल कर रही है। परंतु जमीनी स्तर पर योजनाओं का असली जामा नहीं पहनाया जाता है। जिसका खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ता है। वर्तमान समय में क्षेत्र में सैकड़ों कुओं की बाउंड्रीवाल व जाल न होने के कारण हमेशा खुले रहते हैं। जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। इसमें बच्चे व पशुओं के गिरने की घटनाएं प्रकाश में आती हैं।

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*