हरदोई 19जून25*में ट्रैक्टर धोखाधड़ी का मामलाः पिहानी थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, महिला की शिकायत पर कार्रवाई
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक ✍️
हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 17 जून 2025 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा।
महिला ने बताया कि उसके पति ने एक व्यक्ति को माहवार किराए पर ट्रैक्टर-ट्राली दी थी। आरोपी चालक ने न तो किराए के पैसे दिए और न ही ट्रैक्टर-ट्राली वापस की। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता के पति के साथ गाली-गलौज भी की गई।
पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पिहानी थाना प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक पिहानी और महिला उप निरीक्षक दीक्षा यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायत के आधार पर थाना पिहानी में मुकदमा संख्या 227/25 धारा 316(2)/352/131 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।
पुलिस कार्रवाई से शिकायतकर्ता महिला संतुष्ट है। थाना प्रभारी ने महिला को आश्वस्त किया कि भविष्य में कोई समस्या होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 को सूचित करें।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें