July 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई १ जुलाई २६ * रिश्तों की मर्यादा भूला जीजा! इंस्टाग्राम पर साली की एडिटेड फोटो पोस्ट करने का आरोप, लाइक्स के चक्कर में पहुंचा थाने

हरदोई १ जुलाई २६ * रिश्तों की मर्यादा भूला जीजा! इंस्टाग्राम पर साली की एडिटेड फोटो पोस्ट करने का आरोप, लाइक्स के चक्कर में पहुंचा थाने

हरदोई १ जुलाई २६ * रिश्तों की मर्यादा भूला जीजा! इंस्टाग्राम पर साली की एडिटेड फोटो पोस्ट करने का आरोप, लाइक्स के चक्कर में पहुंचा थाने

​हरदोई पर सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता और कुछ पल की वाहवाही बटोरने के चक्कर में रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती ने अपने सगे जीजा और उसके दोस्त पर इंस्टाग्राम पर उसकी एडिटेड अश्लील फोटो पोस्ट कर समाज में बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।​

थाने में दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, शाहाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि उसका जीजा जीशान मोहम्मद निवासी ग्राम सिनौरिया, थाना मोहम्मदी, जनपद लखीमपुर खीरी।उसे पिछले काफी समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इस पूरी साजिश में जीशान का दोस्त आसिफ निवासी मोहल्ला गेलजई, कस्बा शाहाबाद, शामिल हैं।


पीड़िता का आरोप है कि उसके जीजा जीशान और उसके दोस्त आसिफ ने मिलकर उसकी एक तस्वीर को किसी गैर पुरुष के साथ बेहद आपत्तिजनक और अश्लील तरीके से एडिट किया। इसके बाद, समाज में उसकी सामाजिक छवि को पूरी तरह धूमिल करने और उसे बदनाम करने की नीयत से उस अश्लील फोटो को अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट कर वायरल कर दिया। इस हरकत के बाद स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों के बीच तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को भारी मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।

हरदोई पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।संबंधित इंस्टाग्राम पोस्ट, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।​यह मामला उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है जो सोशल मीडिया पर किसी की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने को महज एक ‘मजाक’ समझते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की गई ऐसी घिनौनी हरकतें अब सीधे सलाखों के पीछे पहुंचा रही हैं।

Taza Khabar