सुल्तानपुर28मई26*जमीनी बंटवारे में सगे भाई पर लाठी डण्डा से हमला करने वाला अभियुक्त 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार*
सुल्तानपुर*आज दिनांक 28.5.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय जयसिंहपुर के कुशल निर्देशन में थाना जयसिंहपुर की पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 27.05.2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम अहिबरनपुर में रात मे लाठी डण्डो से मारपीट व गोली चलनें की घटना के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/26 धारा 109/115(2)/3(5) बीoएनoएसo से सम्बन्धित नामजद अभि0 देवांश सिंह उर्फ चक्रधारी सिंह पुत्र ज्ञानेश्वर सिंह निवासी ग्राम अहिबरनपुर थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र 19 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनाँक 28.5.26 को समय करीब 16.18 बजे दरपीपुर अंडरपास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नीचे से हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तारअभियुक्त-*
1. देवांश सिंह उर्फ चक्रधारी सिंह पुत्र ज्ञानेश्वर सिंह निवासी ग्राम अहिबरनपुर थाना जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर
*गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गण-*
1. उ0नि0 प्रेम नरायन राजपूत
2. का0 श्याम सुन्दर
3. का0 अरूराज यादव

More Stories
मथुरा 28 मई 26 *महानिदेशक पी.ए.सी. द्वारा जनपद मथुरा का भ्रमण*
मथुरा 28 मई 26*थाना महावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध छुरा के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा28मई26 *महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर सीओ सदर द्वारा दी गई बाइट*