मथुरा 28 मई 26* डकैती अभियोग में वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना छाता पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.05.2026 को समय करीब 00.51 बजे को मुखबिर की सूचना पर थाना छाता पर पंजीकृत मु0अ0सं0 251/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/109(1)/310(2)/131/117(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त निरंजन उर्फ निरजो पुत्र स्व0 जीतमल उर्फ जीती निवासी चंदौरी थाना छाता जिला मथुरा उम्र 32 वर्ष को चोरी की गई 01 रिवाल्वर .32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .32 बोर सहित ग्राम चन्दौरी जाने वाले रास्ते पर लाल गेट से करीब 50 मीटर आगे से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग मे धारा 317(3) बीएनएस की बढौत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना छाता पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*संक्षिप्त विवरण*- वादिया मुकदमा के प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्तगण 1.निरजो पुत्र जीतमल र्ष 2.भोजराज पुत्र जीतमल 3.लोकेश पुत्र पप्पू 4.रामगोपाल पुत्र रामस्वरूप निवासीगण चन्दौरी थाना छाता जिला मथुरा व 20-25 अज्ञात व्यक्ति नाम पता अज्ञात के द्वारा एक राय होकर लाठी/डंडो व धारदार हथियार व तमंचे से लैस होकर वादिया के पुत्र के साथ जान से मारने की नियत से साथ मारपीट करते हुए गम्भीर रूप से घायल करते हुए हमला कर देना तथा दौराने झगडा वादिया के पुत्र की लाईसेन्सी रिवाल्वर व जेब से 30-40 हजार रूपये एव 02 तोले की गले की चैन को लूट कर लेने के सम्बन्ध मे थाना छाता पर मु0अ0सं0 251/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/109(1)/310(2)/131/117(2) बीएनएस दिनांक-15.05.2026 पंजीकृत किया गया था ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता–*
निरंजन उर्फ निरजो पुत्र स्व0 जीतमल उर्फ जीती निवासी चंदौरी थाना छाता जिला मथुरा उम्र 32 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय–*
ग्राम चन्दौरी जाने वाले रास्ते पर लाल गेट से करीब 50 मीटर आगे, दिनांक 28.05.2026 समय 00.51 बजे ।
*बरामदगी का विवरण–*
चोरी की गई 01 रिवाल्वर .32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .32 बोर ।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास —*
1-मु0अ0सं0-251/2026 धारा-191(2)/191(3)/190/115(2)/109(1)/310(2)/131/117(2) बीएनएस व बढौत्तरी 317(3) बीएनएस थाना छाता जिला मथुरा ।
2-मु0अ0सं0 192/2026 धारा 191(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना कोसीकलां जिला मथुरा ।
3-मु0अ0सं0 175/2024 धारा 147/323/427/506 भादवि थाना कोतवाली जिला मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्र0नि0 उमेश चन्द त्रिपाठी थाना छाता मथुरा ।
2.उ0नि0 कपिल नागर थाना छाता मथुरा ।
3.रि0का0 269 गौरव कुमार थाना छाता मथुरा ।
4.रि0का0 391 पुष्पेन्द्र कुमार थाना छाता मथुरा ।
5 रि0का0 198 सन्नी प्रसाद थाना छाता मथुरा

More Stories
मथुरा28मई26* थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत गोली चलने की घटना के सम्बन्ध में एसएसपी द्वारा दी गई बाईट -*
हरदोई28मई26*आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिन तक बाधित रह सकती है आपूर्ति*
मथुरा 28 मई 26*धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*