July 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर12जुलाई26*कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका*

सुल्तानपुर12जुलाई26*कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका*

सुल्तानपुर12जुलाई26*कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका*

सुल्तानपुर शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित प्यारपट्टी रोड पर सभासद प्रतिनिधि अहमद कबाड़ी के कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम से लगातार तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिस ने आसपास के इलाके को सुरक्षित कराया। आग और धुएं के कारण लोगों में दहशत फैल गई तथा सड़क पर लंबा जाम लग गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Taza Khabar