*सुल्तानपुर06मई25 जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को सौंपी जांच*
*राजस्व अभिलेखागार के राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ करने का मामला*
सुल्तानपुर : कलेक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार में तैनात अरेंजर सौरभ गुप्ता के खिलाफ राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ करने नष्ट करने और पैसा लेकर बदलाव करने के मामले में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है पूरे मामले में तहसीलदार सदर को जांच के आदेश दिए गए हैं। धम्मौर थाना क्षेत्र के शाहपुर सरकंडेडीह निवासी मोहम्मद नईम ने मामले में जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि प्रत्येक नकल जारी करने की एवज में ₹200 सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। तहसीलदार सदर हृदय राम तिवारी ने बताया कि साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए पूरे मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। इसी आधार पर जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
More Stories
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 11अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*