*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*
सुल्तानपुर 26/11/25*एसआईआर अभियान में धीमी प्रगति,तीन लेखपालों पर गिरी गाज।
सुल्तानपुर *इसौली विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर प्रगति संतोषजनक न मिलने पर प्रशासन सख्त हो गया है। बल्दीराय एसडीएम प्रवीण कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे इस वृहद अभियान में बल्दीराय तहसील क्षेत्र में अपेक्षित गति नहीं मिल रही है।धीमी कार्यवाही पर जिम्मेदारी तय करते हुए बल्दीराय तहसील के लेखपाल संदीप तिवारी, अरुण तिवारी और कमलेश सरोज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण न करने पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
सुलतानपुर-17.09.2026**चाकू एवं लाठी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
सुल्तानपुर १७ सितंबर २६**धम्मौर में सुंदरकांड पाठ, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*
मुजफ्फरनगर 17 सितंबर 26*दहेज के लिए पांच लाख रुपये और कार मांगने का आरोप,