August 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भदोही ८ जुलाई २६ * 100 करोड़ की दाल मिल कुर्क, विजय मिश्रा पर योगी सरकार की अब तक की बड़ी कार्रवाई

सुल्तानपुर७ जुलाई २६*प्रवास के दौरान स्वदेशी जागरण मंच की संगठनात्मक बैठक संपन्न, ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान पर मंथन*

सुल्तानपुर७ जुलाई २६*प्रवास के दौरान स्वदेशी जागरण मंच की संगठनात्मक बैठक संपन्न, ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान पर मंथन*

सुल्तानपुर। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय पदाधिकारियों के सुल्तानपुर प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक धर्मपाल कंपलेक्स सब्जी मंडी सुल्तानपुर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 1 अगस्त 2026 से 20 अगस्त 2026 तक चलाए जाने वाले “मैं भी स्वदेशी समर्थक” अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रवास पर आए प्रमुख पदाधिकारियों में डॉ. अखिलेश त्रिपाठी (प्रांत संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच, काशी प्रांत), कृपा शंकर सिंह (प्रांत पूर्णकालिक, स्वावलंबी भारत अभियान/स्वदेशी जागरण मंच) तथा डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी(मेला प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच, काशी प्रांत) ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर कार्यकर्ताओं को प्रमुख दिशा एवं सुझाव दिए।
बैठक में धर्मेंद्र द्विवेदी (सह प्रांत प्रचार प्रमुख, काशी प्रांत), श्रीमती नीलम त्रिपाठी(सह प्रांत महिला समन्वयक, स्वावलंबी भारत अभियान, काशी प्रांत), राजीव तिवारी (विभाग संयोजक), डॉ. अशोक मिश्रा (विचार विभाग प्रमुख, सुल्तानपुर विभाग),अधिवक्ता आशीष तिवारी व नवरंग सिंग ( सह विभाग संयोजक),विजय प्रधान(संरक्षक),श्रीमती शालिनी त्रिपाठी (विभाग महिला प्रमुख), श्रीमती रश्मि (जिला महिला प्रमुख), श्रीमती हेमलता मिश्रा(सह जिला महिला प्रमुख), जनार्दन (जिला सहसंपर्क प्रमुख), दीपक (प्रचार विभाग प्रमुख) तथा श्रीमती शशि (सह जिला महिला प्रमुख) सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ “मैं भी स्वदेशी समर्थक” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अभियान के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

Taza Khabar