सुलतानपुर७ जुलाई २६*थाना बन्धुआकला पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का अनुपालन, अभियुक्त के विरुद्ध मुनादी कर नोटिस चस्पा ।*
सुल्तानपुर*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशानुसार एवं जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बन्धुआकला पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का प्रभावी अनुपालन कराया गया ।*
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के पत्र संख्या आर-23/26 (जिला बदर) दिनांक 05.07.2026 के अनुपालन में, न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट सुलतानपुर द्वारा वाद संख्या 176/2026 (कम्प्यूटर वाद संख्या डी-202604680000176) में धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत मो. रफीक उर्फ चौवाल पुत्र जलील निवासी ग्राम इमामगंज मजरा हसनपुर, थाना बन्धुआकला, जनपद सुलतानपुर को 06 माह के लिए जनपद से जिला बदर किए जाने के आदेश के अनुपालन हेतु थाना बन्धुआकला पुलिस टीम उसके आवास पर पहुँची।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर पर पहुँचने पर वह उपस्थित नहीं मिला। इसके उपरांत नियमानुसार उसके घर पर मुनादी कराई गई तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से जिला बदर आदेश की उद्घोषणा करते हुए आसपास के लोगों एवं परिजनों को आदेश की जानकारी दी गई। साथ ही आदेश की प्रति अभियुक्त के आवास पर चस्पा कर संबंधित परिजन से प्राप्ति हस्ताक्षर भी कराए गए।
अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा अन्य आपराधिक धाराओं में कुल 07 अभियोग पंजीकृत हैं।
*जिला बदर अपराधी-* मो0 रफीक उर्फ चौवाल पुत्र जलील निवासी ग्राम इमामगंज मजरे हसनपुर थाना बन्धुआकला जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 42 वर्ष
*अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 17/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पुश क्रूरता अधिनियम व 429 भादवि थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 494/16 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पुश क्रूरता अधिनियम व 429 भादवि थाना जमानियां जनपद गाजीपुर
3. मु0अ0सं0 355/23 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु कुरता अधि0 व 429 भादवि थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़
4. मु0अ0सं0 117/20 धारा 147/323/504/506/342 भादवि थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर
5. मु0अ0सं0 313/23 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़
6. मु0अ0सं0 190/2024 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़
7. मु0अ0सं0 40/2025 धारा 115(2), 3(5), 333, 351(3), 352 बीएनएस थाना बन्धुआकला जनपद सुलतानपुर
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम:-*
1. व0उ0नि0 श्री मो0 नासिर कुरैशी
2. का0 सद्दाम हुसैन
3. रि0का0 कुलदीप सिंह यादव
4. रि0म0का0 रूबी तिवारी

More Stories
पुणे७ जुलाई २६*पुलिस ने बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी दबोचे, कमिश्नर अमितेश कुमार बोले — व्यापारी न घबराएँ_*
नई दिल्ली७ जुलाई २६* दिल्ली से यूपी-बिहार तक इस हफ्ते झमाझम होगी बारिश, इन राज्यों में IMD का रेड अलर्ट_*
अजमेर७ जुलाई २६*9 साल पहले पति ने पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी के सिर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर चाकू से गला रेंतकर हत्या कर दी थी।_*