सुलतानपुर 4 फरवरी 26 * उभरते क्रिकेटर श्रवण कुमार मिश्र के गांव आगमन पर कादीपुर में जश्न। …
*उभरते क्रिकेटर श्रवण कुमार मिश्र के गांव आगमन पर कादीपुर में जश्न*
*विजथुआ महावीरन धाम में टेका माथा*
सुलतानपुर। कादीपुर तहसील क्षेत्र के उभरते क्रिकेटर श्रवण कुमार मिश्र के गांव आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और गौरव का माहौल बन गया। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा।गांव पहुंचने के बाद श्रवण कुमार मिश्र ने पूर्व प्रमुख राज मणि वर्मा के साथ क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र विजथुआ महावीरन धाम में पूजा-अर्चना कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान खेल भावना और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला।इस मौके पर एडवोकेट संतोष मिश्र, एडवोकेट मंगला प्रसाद तिवारी, सुनील पाण्डेय, प्रधान प्रदीप, पूर्व प्रधान बबलू मिश्र, पूर्व प्रधान राजीव, मंगला गौड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।सभी ने श्रवण के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से कादीपुर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन हुआ है !!

More Stories
मथुरा 18 जुलाई 26*थाना राया पुलिस सीएलए एक्ट व आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित 3अभियुक्त गिरफ्तार ।*
अबोहर पंजाब18जुलाई26*सफाई अभियान में पार्षद रामा ने रेहड़ी से खुद ढोया कूड़ा, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
मुरादाबाद18जुलाई26*जीआरपी मुरादाबाद की बड़ी कार्रवाई, यात्रियों को बेहोश कर लूटने वाले 3 शातिर दबोचे*