July 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रीवा18जुलाई26*तीन राशन दुकानें निलंबित, सेल्समैनों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज*

रीवा18जुलाई26*तीन राशन दुकानें निलंबित, सेल्समैनों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज*

रीवा18जुलाई26*तीन राशन दुकानें निलंबित, सेल्समैनों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज*

रीवा नगर निगम क्षेत्र की तीन उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया गया है।इनके सेल्समैनों के विरूद्ध थाना सिविल लाइन रीवा में एफआईआर दर्ज कराई गई है।इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश ताण्डेकर ने बताया कि कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशों के अनुसार वार्ड 35, वार्ड क्रमांक 1 तथा वार्ड क्रमांक 19 बी की उचित मूल्य दुकानों की जाँच कराई गई। जाँच दल में शामिल नायब तहसीलदार हुजूर सहायक आपूर्ति अधिकारी तथा सहकारिता निरीक्षक को इन दुकानों में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इन दुकानों के सेल्समैनों द्वारा फर्जी तरीके से अपात्र व्यक्तियों के अंगूठे लगाकर राशन का वितरण किया गया। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तीनों दुकानों को निलंबित कर दिया गया है।इनके सेल्समैन अजहर अहमद वार्ड 35 यूनिस खान वार्ड 1 एवं विजय कुमार सोंधिया वार्ड 19 बी के विरूद्ध मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के प्रावधानों तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1966 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई है।इन सभी के विरूद्ध थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज कराई गई है।जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि इन निलंबित दुकानों के उपभोक्ताओं को राशन के वितरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।वार्ड क्रमांक 35 की दुकान के उपभोक्ता महिला सहकारी उपभोक्ता भण्डार वार्ड क्रमांक 37 की दुकान तथा वार्ड क्रमांक 1 की दुकान के उपभोक्ता सरस्वती महिला प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार वार्ड क्रमांक दो ए की दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे। निलंबित राशन दुकान वार्ड क्रमांक 19 बी के उपभोक्ता प्रियदर्शिनी महिला सहकारी उपभोक्ता भण्डार वार्ड क्रमांक 19 ए की राशन दुकान से राशन प्राप्त करेंगे।राशन का वितरण 31 जुलाई तक किया जाएगा। सभी संबंधित उपभोक्ता निर्धारित तिथि से पहले अपना राशन प्राप्त कर लें।

Taza Khabar