नई दिल्ली 4अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*04- अक्टूबर – रविवार*
👇
*==============================*
*1* शाह बोले- एमपी को 2029 तक नशामुक्त करेंगे, भोपाल में कहा- कांग्रेसियों ने 75 साल तक सहकारिता मंत्रालय बनने नहीं दिया
*2* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्तूबर को तेलंगाना के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे करीमनगर स्थित प्रतिमा मेडिकल कॉलेज के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री प्रतिमा डीम्ड यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे मेदक में एक मिल्क चिलिंग सेंटर का भी शिलान्यास करेंगे।
*3* मोदी ने शनिवार को 7, लोक कल्याण मार्ग पर हरियाणा के सभी भाजपा विधायकों से मुलाकात की और प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर उनका फीडबैक लिया। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से दी। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों, सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई
*4* जंतर-मंतर पर दूसरे दिन लेफ्ट का प्रदर्शन, SIR का विरोध, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा; 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी भी प्रदर्शन करेगी
*5* पाकिस्तान से सीमा पार घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध: राजनयिक प्रभारी तलब, दोबारा ऐसी घटना रोकने को कहा
*6* कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम और एसआई प्रक्रिया और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं को भंग कर नए चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की है
*7* ‘आरोपी पायलट ने पहले नमाज पढ़ी, फिर पीछे से कर दिया वार’, फ्लाईदुबई के हीरो स्मित मच्छर ने घटना का किया खुलासा
*8* शुभेंदु बोले-ममता ने पांव में फ्रैक्चर का बहाना किया था, दावा- मेडिकल रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं; 2021 चुनावों में TMC को सबसे बड़ी जीत मिली थी
*9* मेघालय में बीमार बच्चा लेकर 3 घंटे पैदल चली मां, अस्पताल पहुंचने से पहले मासूम की मौत; 10km जाने को गाड़ी नहीं मिली, वजह-यहां सड़क नहीं
*10* शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) आज चुनाव आयोग के खिलाफ संयुक्त विरोध मार्च निकालेंगी। मुंबई पुलिस आयुक्त के विशेष अनुरोध पर मार्च का मार्ग छोटा कर दिया है। भायखला फ्लाईओवर पर सुरक्षा जोखिमों और संभावित जाम को देखते हुए अब यह प्रदर्शन मेट्रो सिनेमा से बीएमसी मुख्याल तक निकाला जाएगा। दोनों दलों के नेताओं ने समर्थकों से केवल राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लेकर मार्च में शामिल होने की अपील की है।
*11* अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के दौरान होने वाला गणेश मूर्तियों का विसर्जन खत्म हो गया है। अब मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का ‘विसर्जन’ बाकी है।
*12* मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्तूबर को हुए सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने आयोजकों और 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने प्रदर्शन का समर्थन किया
*13* दिल्ली में बुजुर्ग कपल को कार ने टक्कर मारी, दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिरे; महिला ड्राइवर गिरफ्तार, घायलों को देखने क्रेटा से उतरी, फिर भागी
*14* दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- शाह जवाब दें
*15* एयर चीफ मार्शल बोले-पाकिस्तान का J-35 फाइटरजेट चिंता की बात, भारत को हर साल 36-40 फाइटर जेट चाहिए; मौजूदा स्क्वॉड्रन घटकर 29 हुईं, 42 मंजूर
*16* राजस्थान में पंचायत चुनाव की घोषणा; 4 चरणों में मतदान, 20 नवंबर को आएगा परिणाम; 16 तक सरपंचों की वोटिंग
*17* नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन स्मित को फोन किया, कहा- आप दुनिया के हीरो; इजराइली स्वतंत्रता दिवस पर मोदी के साथ मशाल जलाने का न्योता दिया
*18* भारतीय हाई कमिश्नर बोले- हसीना को पनाह देना मजबूरी थी, उन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रकिया जारी; तख्तापलट के बाद 2 साल से भारत में पूर्व PM
*==============================*
*.. जय श्री राम*
*रविवार, 04 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार*
🔷भारत की सर्जिकल स्ट्राइक, आखिरी ओवर में पाक को हराकर जीता एशियन गेम्स का गोल्ड
🔶ट्रंप नहीं कर पाए पीएम मोदी ने कर दिया, रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की एंट्री
🔶सीमा पार घुसपैठ पर भारत सख्त, पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
🔶’दुनिया के हीरो’, कैप्टन स्मित मच्छर के फैन हुए नेतन्याहू; इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित
🔶रिपोर्ट- AI से मिनटों में साइबर अटैक, सरकारें टॉप टारगेट: डिफेंस सेक्टर में रैनसमवेयर पांच गुना बढ़ा; वॉइस फिशिंग 502% बढ़ी, क्यूआर फिशिंग के 14.5 करोड़ हमले
🔶बिहार में बाढ़, 24 घंटे में 22 लोगों की मौत: लखनऊ के 40 हजार घरों में पानी घुसा; एमपी में 5 साल में सबसे कम बारिश
🔶पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा कर्नाटक का युवक गिरफ्तार: व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर हथियार तस्करी और बिक्री को लेकर बातचीत का आरोप, यूपी-एमपी के युवक भी संपर्क में
🔶योगी सरकार में अपराधियों पर शिकंजा, 23 हजार से अधिक इनामी गिरफ्तार, 15,233 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
🔶2021 में ममता के पैर में सच में फ्रैक्चर हुआ था?: शुभेंदु ने रिपोर्ट जारी की, टीएमसी का पलटवार; ऋतब्रत का तंज
🔶शाह बोले- एमपी को 2029 तक नशामुक्त करेंगे: भोपाल में कहा- कांग्रेसियों ने 75 साल तक सहकारिता मंत्रालय बनने नहीं दिया
🔶मेघालय में बीमार बच्चा लेकर 3 घंटे पैदल चली मां: अस्पताल पहुंचने से पहले मासूम की मौत; 10km जाने को गाड़ी नहीं मिली, वजह-यहां सड़क नहीं
🔶Explainer: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान पहुंचा भारतीय अधिकारियों का दल, SCO की मीटिंग में हिस्सा लेने
🔶CJP के प्रदर्शन में नाबालिगों की एंट्री पर मानवाधिकार आयोग का एक्शन, मुंबई पुलिस को नोटिस
🔶अपने सम्मान समारोह में विधायक से बोली अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी- ‘सर, मेरे घर में शौचालय नहीं प्लीज बनवा दीजिए’
🔶यूपी का साइबर डिफेंस हुआ मजबूत, प्रदेश में 34% फ्रॉड की रकम हुई फ्रीज, राष्ट्रीय औसत से आगे निकला उत्तर प्रदेश
🔶अफगानिस्तान के लाजावर्त पत्थर से बनेगा भारत का पहला नीला शिवलिंग, MP में तैयार हो रहीं अद्भुत मूर्तियां
🔶गोडावण के पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : गोडावण संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती, रामदेवरा में नवनिर्मित री-वाइल्डिंग एवियरी का उद्घाटन
🔶अमेरिका-जापान ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समझौते को अनिश्चितकाल तक बढ़ाया : समझौते पर किए हस्ताश्रर, पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने पर विशेष जोर
🔶‘ज्ञानेश कुमार गद्दार है’ के नारों के बीच एसआईआर विरोधी प्रदर्शन का दूसरा दिन: योगेंद्र यादव, नेहा बोरा हिरासत में लिए गए
🔷’गोल्डन पंच’ से भारत का शानदार फिनिश! Asian Games 2026 में आए 21 गोल्ड समेत 85 मेडल
🔷भारत ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज, आखिरी मैच में वेस्टइंडीज का दमदार पलटवार
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
More Stories
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 11अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*