सहारनपुर28नवम्बर24*संभल की घटना पूर्व नियोजित: कुंवर बृजेश सिंह*
*देवबंद* विधायक और पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की पुलिस पर पत्थर या गोली चलाने वालों को जवाब मिलेगा। उन्होंने संभल की घटना को पूर्व नियोजित बताया और आरोप लगाया कि शरारती तत्वों ने राजनेतिक शह पर पुलिस पर हमला किया।
संविधान दिवस पर सहारनपुर में भाजपा के कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस मस्जिद में न्यायालय के आदेश पर सर्वे के लिए गई थी। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पथराव और फायरिंग की, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही साफ कर चुके हैं कि प्रदेश की पुलिस अब सख्त है और हमलों का जवाब देने में सक्षम है।
*मनोज मिड्ढा*
*डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब*

More Stories
नई दिल्ली28जून26*WhatsApp ने भारत में भी शुरू किया ₹79 महीने वाला ‘WhatsApp Plus
लखनऊ28जून26*शिकायत का असर: हरकत में आया LDA, बालागंज हरि नगर चौराहे पर अवैध निर्माण सील
शाहजहांपुर28जून26*‘गली-गली में शोर है, हमारा जेई चोर है…’ बिजली कटौती से भड़के लोगों का बिजली घर पर हंगामा*