सहारनपुर28नवम्बर24*संभल की घटना पूर्व नियोजित: कुंवर बृजेश सिंह*
*देवबंद* विधायक और पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की पुलिस पर पत्थर या गोली चलाने वालों को जवाब मिलेगा। उन्होंने संभल की घटना को पूर्व नियोजित बताया और आरोप लगाया कि शरारती तत्वों ने राजनेतिक शह पर पुलिस पर हमला किया।
संविधान दिवस पर सहारनपुर में भाजपा के कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस मस्जिद में न्यायालय के आदेश पर सर्वे के लिए गई थी। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पथराव और फायरिंग की, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही साफ कर चुके हैं कि प्रदेश की पुलिस अब सख्त है और हमलों का जवाब देने में सक्षम है।
*मनोज मिड्ढा*
*डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब*

More Stories
नई दिल्ली17अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…..*
लखनऊ17अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज17अगस्त26*हाई कोर्ट के आदेश के बाद डिग्री सत्यापन में बड़ा खुलासा, 100 अधिवक्ताओं पर FIR