सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*किसान दिवस आयोजित, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश…*
*सहारनपुर* ज़िलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के लगभग 100 किसानों ने प्रतिभाग कर कृषि, गन्ना, विद्युत, लोक निर्माण और उद्यान विभाग से जुड़ी समस्याएं उठाईं।जिलाधिकारी ने किसानों की शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत देना प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। किसानों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में डीएपी और यूरिया का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सहकारी समितियों के माध्यम से समय से उर्वरक दिया जा रहा है।जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि बीज, पेस्टिसाइड और फर्टिलाइजर खरीदते समय पक्का बिल अवश्य लें, ताकि अनियमितता पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई हो सके। उन्होंने बताया कि गेहूं, सरसों और दलहन की बुवाई के लिए 50 प्रतिशत तक अनुदान पर बीज उपलब्ध हैं, किसान *http://agriculture.up.gov.in* पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. बिरेंद्र कुमार वर्मा ने रबी फसलों की समय से बुवाई, उन्नत प्रजातियों के चयन, सरसों में सल्फरयुक्त उर्वरक और एसएसपी के उपयोग की सलाह दी। प्रगतिशील महिला कृषक सुभावरी चौहान ने प्राकृतिक और जैविक खेती के अनुभव साझा किए।जिलाधिकारी ने किसानों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवाने की अपील की, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो। उन्होंने फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाने को भी कहा।इस दौरान लोक निर्माण और विद्युत विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि आगामी किसान दिवस में सभी विभागों के उच्चाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें