सहारनपुर 26/11/25*मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता – थाना जनकपुरी पुलिस का जागरूकता अभियान ✨🚔*
सहारनपुर*आज दिनांक 26/11/2025 को थाना जनकपुरी, जनपद सहारनपुर में एंटी रोमियो टीम —
महिला आरक्षी अलका एवं महिला कांस्टेबल टीनूद्वारा बाजार, बस अड्डा एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
👩🦰 महिला एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता
टीम ने निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया—
डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी झूठी अफवाहों का खंडन
महिला सशक्तिकरण तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएँ
बच्चों से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रम
अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित जानकारी
महिलाओं से संवाद कर समस्याओं को समझने एवं समाधान की दिशा में मार्गदर्शन
🛡️ साइबर सुरक्षा जागरूकता
साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, OTP स्कैम, अनचाहे लिंक से बचाव
सोशल मीडिया सुरक्षा
साइबर क्राइम की रिपोर्टिंग प्रक्रिया
📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
महिलाओं एवं बालिकाओं को निम्न सरकारी सेवाओं से अवगत कराया गया—
1090 – वूमेन पावर लाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
108 – एंबुलेंस सेवा
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
मिशन शक्ति केंद्र की सेवाएँ
🚭 ऑपरेशन नशा मुक्ति जागरूकता
टीम द्वारा नशा मुक्ति के प्रति भी जागरूक किया गया तथा आवश्यक विवरण (नाम/नंबर) दर्ज किए गए।

More Stories
जयपुर13जून26*कच्छा-बनियान गिरोह की आशंका, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की_*
नैनीताल13जून2026*लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने 01किलो 22 ग्राम चरस के साथ 01 युवक गिरफ्तार
महोबा 13जून26*5 जोड़े का सम्मेलन में हुआ निकाह, आल इंडिया मंसूरी समाज ने सम्मेलन में कराई शादी