सहारनपुर 12 सितंबर 26*खनन कारोबारियों के तेवर सख्त, स्टोन क्रशर बंद करने का ऐलान
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपी आजतक
सहारनपुर*खनन कारोबारियों ने सोमवार को बैठक कर विभिन्न मांगों और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सामूहिक हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया। कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में काम करना मुश्किल होता जा रहा है।
बैठक में उत्पीड़न के आरोपों पर स्टोन क्रशर बंद करने और रैंप पट्टों के बहिष्कार की चेतावनी दी गई। कारोबारियों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
कारोबारियों ने सरकार के राजस्व से लेकर गरीब मजदूरों तक पड़ने वाले संभावित असर का भी मुद्दा उठाया। बैठक में बड़ी संख्या में खनन कारोबारियों और संबंधित लोगों की मौजूदगी रही।

More Stories
मुजफ्फरनगर 12 सितंबर 26*17 सितंबर को चौधरी राकेश टिकैत ने महापंचायत की हुंकार भरी*
नई दिल्ली 12सितंबर 26*वैश्विक मंच पर भारत की धमक: शांति, संतुलन और बहुध्रुीय विश्व व्यवस्था का बड़ा संदेश…….!!*
कानपुर नगर 12 सितंबर 26*अभ्युदय से हो रहा प्रतिभा का उदय, आर्थिक मजबूरी को मात दे रहे मेधावी*