मुजफ्फरनगर 12सितंबर 26*मुजफ्फरनगर में झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा, दो के खिलाफ मुकदमे दर्ज
मुजफ्फरनगर *बहेड़ी-रोहाना में बिना डिग्री-पंजीकरण चल रहे थे क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR*
मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी-रोहाना में झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा, बिना वैध चिकित्सीय अर्हता और पंजीकरण के क्लीनिक संचालित कर मरीजों का इलाज करने के आरोप में दो कथित झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के औचक निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की गई।
बताया गया कि उप चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. महक सिंह की ओर से दी गई अलग-अलग तहरीरों के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना पंजीकरण चिकित्सा सेवाएं देने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। मुर्सलिन के खिलाफ तहरीर, मुकदमा दर्ज
पहले मामले में मुर्सलिन पुत्र इलियास अली, निवासी ग्राम बहेड़ी, थाना कोतवाली क्षेत्र, मुजफ्फरनगर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोप है कि वह बिना वैध चिकित्सीय अर्हता और आवश्यक पंजीकरण के क्लीनिक संचालित कर मरीजों का इलाज कर रहा था।

More Stories
मुलतापी मध्यप्रदेश 12सितंबर 2026* किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न*
लखनऊ12सितंबर 26*सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया न्योता।
बिजनौर 12सितंबर 26*विज्ञान, साहित्य और सार्वजनिक संसाधनों के दोहन पर सामाजिक चिंतक एड. रीता भुइयार ने उठाया सवाल;