सहारनपुर 12सितंबर 26**एसएसपी अभिनन्दन के मार्गदर्शन में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई-
थाना चिलकाना पुलिस ने बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रही 14 ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज किया- खनन माफिया में मची खलबली* …
सहारनपुर: जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार प्रभावी रूप से जारी है- एसएसपी अभिनन्दन के मार्गदर्शन में चिलकाना पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 14 ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज किया है- पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चिलकाना अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है- दुमझेड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान 14 ट्रैक्टर-ट्रालियां बिना रॉयल्टी के खनन सामग्री का परिवहन करते पाई गईं- पुलिस ने सभी वाहनों को खनन सामग्री सहित सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया- प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जा रही है- कार्रवाई में थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा, उपनिरीक्षक रवि कुमार, अंकुर चौधरी समेत थाना चिलकाना पुलिस टीम शामिल रही- पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों में खलबली मची है- कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस और संबंधित विभाग मिलकर प्रभावी कार्रवाई जारी रखेंगे!!
रिपोर्ट- *लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*

More Stories
लखनऊ12सितंबर 26*सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया न्योता।
बिजनौर 12सितंबर 26*विज्ञान, साहित्य और सार्वजनिक संसाधनों के दोहन पर सामाजिक चिंतक एड. रीता भुइयार ने उठाया सवाल;
देहरादून 12सितंबर 26*एक दंपत्ति से मारपीट और टॉर्चर के आरोपों पर कोर्ट ने प्रेमनगर के तत्कालीन इंचार्ज नरेश राठौर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर दिए मुकदमे का आदेश