कौशाम्बी 28 अक्टूबर 26*प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना के प्रयागराज आगमन पर जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में स्वागत*
कौशाम्बी * प्रयागराज पहुंची उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा व विधायक रामपुर खास आराधना मिश्रा मोना का कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को कौशाम्बी बार्डर पर भगवतपुर मोड़ पर जोरदार स्वागत किया गया .!! इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी कुशल पारदर्शिता और नेतृत्व में हम सभी पार्टी को सुदृढ़ और सशक्त बनाने का कार्य करेंगे! और पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगे जनता अब भाजपा सरकार को आइना दिखाने के लिए तैयार है क्योंकि प्रदेश और देश की जनता को भाजपा ने ठगने का कार्य किया है भाजपा को न महंगाई दिखती है न बेरोजगारी दिखती है और न ही सुरक्षा दिखती है अपराध अपने चरम पर है भाजपा सुरक्षित माहौल देने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है ! वो केवल जनता के वोटों का दुरूपयोग करना जानती है और बेइमानी के जरिए सरकार बनाना जानती है .! लेकिन हम कांग्रेस जन सदैव जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़े हैं और आगे भी लड़ेंगे कांग्रेस पार्टी ही जनता की पार्टी है.कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष तलत अज़ीम,उदय यादव,नैय्यर रिजवी,श्याम सिंह भदौरिया,मोहम्मद फरमान,कृष्णा यादव सचिन पाण्डेय,निक्की पाण्डेय,आयूष यादव,कैलाश केसरवानी शकील अब्बास फ़ुजैल हाशमी,हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी,केके मिश्रा,राकेश कनौजिया,फूल सिंह चौहान,किशोर वार्ष्णेय,डाक्टर नाइम अहमद,कामरान अज़ीम,फैज अहमद,माज अहमद,शाद अहमद,तौहीद अहमद,अमित पाण्डेय,दीपक शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ / गाजीपुर 28 अक्टूबर 26*मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए बूथों पर जुटी टीम पुनीता सिंह*
कौशाम्बी 28 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 अक्टूबर 26*पत्नी की हत्या करने वाले शातिर पति को अदालत में सुनाई आजीवन कारावास की सजा*