September 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

ब्रेकिंग अयोध्या। धर्मेंद्र यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उठाए सवाल। आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव अयोध्या पहुंचे, मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। धर्मेंद्र यादव ने शिक्षकों को मुलायम सिंह यादव सम्मान से सम्मानित किया और पूर्व मंत्री पवन पांडेय को आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि संसद के 19 दिनों के सत्र में समाजवादी पार्टी ने हर दिन चढ़ावा चोरी मामले पर चर्चा की मांग की, लेकिन सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं हुई। धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि लोकसभा और उत्तर प्रदेश विधानसभा दोनों जगह बीजेपी इस मुद्दे पर चर्चा से बचती रही, क्योंकि उसके पास जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद नवंबर में फिर बैठेगी, लेकिन जनता के बीच इस मुद्दे पर बहस लगातार जारी रहेगी और जनता 2027 में इसका जवाब देगी। किसान के मुद्दे पर धर्मेंद्र यादव ने MSP और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू न करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान करना सरकार का दायित्व है, इसे सरकार की उपलब्धि के तौर पर पेश नहीं किया जाना चाहिए। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला और पूछा कि जब मंदिर में चोरी हुई तो उनका बुलडोजर कहां है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 15 दिन में 'दूध का दूध, पानी का पानी' करने की बात कही थी, लेकिन अब पत्रकारों से पूछ रहे हैं कि क्या 15 दिन में सच्चाई सामने आ गई? धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि अगर जांच और कार्रवाई पूरी नहीं हुई है तो जनता को मुख्यमंत्री की बातों पर भरोसा करने की जरूरत नहीं, और 2027 में जनता अपने वोट से जवाब देगी।

सहारनपुर 1सितंबर 26*नकली नोटो से हडकम्प कमिश्नर डीआईजी डीएम एसएसपी सहारनपुर ने किया बैंक का निरीक्षण*

सहारनपुर 1सितंबर 26*नकली नोटो से हडकम्प कमिश्नर डीआईजी डीएम एसएसपी सहारनपुर ने किया बैंक का निरीक्षण*

सहारनपुर से लोकेन्द्र गौतम की रिपोर्ट यूपीआजतक 

*सहारनपुर:* शहर के बीचोंबीच स्थित पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान सामने आई गड़बड़ी ने बैंकिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट की करेंसी चेस्ट में नोटों की जांच के दौरान 7.40 करोड़ रुपये की करेंसी जाली पाए जाने का मामला सामने आया है। इसी करेंसी चेस्ट से जुड़े एक अन्य मामले में मुख्यालय भेजी गई नकदी में भी 4.36 लाख रुपये की कमी मिली। बैंक की ओर से दोनों मामलों को लेकर सदर बाजार थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे की शिकायत पर जाली नोटों के मामले में मंडल कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक रवि कुमार, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा और हरियाणा के खेरा बाजार, जगाधरी स्थित करेंसी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार को नामजद किया गया है। वहीं, कैश कम मिलने के मामले में हाउस कीपर विशाल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
करेंसी चेस्ट में इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने के बाद सबसे बड़ा सवाल इनके स्रोत को लेकर है। करेंसी चेस्ट में बैंक की अलग-अलग शाखाओं से नकदी आती है। ऐसे में पुलिस अब उस पूरी प्रक्रिया की पड़ताल कर रही है, जिसके तहत नोट संबंधित शाखाओं से यहां तक पहुंचे।
जांच अधिकारियों के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि 7.40 करोड़ रुपये की जाली करेंसी एक साथ जमा हुई या अलग-अलग समय में थोड़ी-थोड़ी करके चेस्ट तक पहुंची। इसके लिए बैंक से नकदी जमा कराने से संबंधित रिकॉर्ड मांगा जा रहा है।
पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि किन-किन शाखाओं ने करेंसी चेस्ट में किस तारीख को कितनी रकम जमा कराई थी। इसके बाद उन रकमों में शामिल नोटों की जांच से यह पता लगाने का प्रयास होगा कि जाली नोट किस स्तर से करेंसी चेस्ट में पहुंचे।
जांच में बैंक की आंतरिक प्रक्रिया भी पुलिस के रडार पर रहेगी। नोटों की गिनती, पैकिंग, चेस्ट में जमा करने और आगे मुख्यालय भेजने के दौरान कौन-कौन कर्मचारी मौजूद थे, इसका भी मिलान किया जाएगा।
इसी करेंसी चेस्ट से जुड़ा दूसरा मामला कैश कम मिलने का है। करेंसी चेस्ट से मुख्यालय भेजी गई रकम की जांच के दौरान 4.36 लाख रुपये कम पाए गए। इसके बाद बैंक नोडल अधिकारी ने हाउस कीपर विशाल कुमार के खिलाफ भी सदर बाजार थाने में तहरीर दी।
पुलिस अब इस मामले में कैश के रखरखाव, गिनती और मुख्यालय भेजे जाने की प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करेगी। यह भी देखा जाएगा कि रकम की जिम्मेदारी किस-किस कर्मचारी की थी।

Taza Khabar