वाराणसी14नवम्बर24*शातिर चेन स्नेचर बहादुर पाल पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल*
वाराणसी से नीलिमा राय की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच एक मुठभेड़ हुई, जिसमें एक शातिर चेन स्नेचर पुलिस के जवाबी फायरिंग से घायल हो गया, जिसको पुलिस ने घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।
यह मुठभेड़ तब हुआ जब पुलिस को इस बदमाश की रजवाड़ी हवाई पट्टी के पास होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौबेपुर और सारनाथ पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाश को घेरने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने जैसे ही रजवाड़ी हवाई पट्टी के पास बदमाश को घेर लिया, वह अपने आपको घिरता देख घबराते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी तत्परता से जवाबी फायरिंग की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मोटरसायकिल से गिर गया। जिसे पुलिस ने तुरंत बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसका सीएचसी पर प्राथमिक उपचार करा कर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।
घायल बदमाश की पहचान बहादुर पाल के रूप में हुई है। बहादुर पाल एक शातिर किस्म का व्यक्ति है, जो पिछले कुछ वर्षों से चौबेपुर और सारनाथ थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियो लिप्त था।

More Stories
नई दिल्ली 6 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर-शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 *पूर्णिया में इस साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिवक्ताओं के साथ हुई अहम बैठक*
बांदा, 31 अगस्त 2026*बांदा के गोखरही में बारिश बनी आफत, बाढ़ जैसे हालात