September 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर ६ सितम्बर २६*सघन वाहन जाँच के दौरान बाईपास थाना द्वारा 9.100 किलोग्राम चाँदी जैसा पदार्थ बरामद ।

भागलपुर ६ सितम्बर २६*सघन वाहन जाँच के दौरान बाईपास थाना द्वारा 9.100 किलोग्राम चाँदी जैसा पदार्थ बरामद ।

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक 

भागलपुर ६ सितम्बर २६*सघन वाहन जाँच के दौरान बाईपास थाना द्वारा 9.100 किलोग्राम चाँदी जैसा पदार्थ बरामद ।

भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर के निर्देशानुसार जिले में अपराध की रोकथाम, प्रभावी नियंत्रण एवं आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई हेतु सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में बाईपास थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत टूटा पुल के पास सघन वाहन जाँच की जा रही थी। इसी दौरान एक वाहन की जाँच की गई, जिसमें सवार एक व्यक्ति के पिठू बैग की तलाशी लेने पर चाँदी जैसा पदार्थ, जिसका कुल वजन लगभग 9.100 किलोग्राम बरामद हुआ। बरामद पदार्थ के संबंध में संबंधित व्यक्ति से आवश्यक कागजात / दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु उनके द्वारा आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं कराया जा सका। तत्पश्चात मामले की सूचना आयकर विभाग की टीम को दी गई। सूचना प्राप्त होने पर आयकर विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर बरामद सामग्री के संबंध में विधिवत् जाँच एवं जब्ती की कार्रवाई की गई। इस संबंध में संबंधित व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ की जा रही है तथा बरामद चाँदी जैसे पदार्थ के स्रोत, स्वामित्व एवं परिवहन से संबंधित तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। मामले में प्राप्त तथ्यों एवं जाँच के आधार पर नियमानुसार आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जाँच की जा रही है। भागलपुर पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले में लगातार सघन वाहन जाँच, निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी :-01. चाँदी जैसा पदार्थ:- 9.100 किलोग्राम । छापामारी दल की विवरणी :-पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष विकाश कुमार बाईपास थाना। स०अ०नि० विक्रम प्रसाद गुप्ता बाईपास थाना।सशस्त्र बल बाईपास थाना।

Taza Khabar